हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आज बुधवार के दिन अपने निवास स्थान गोमती अपार्टमेंट में
फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रामस्वरूप शर्मा ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपनी आखरी
साँसें ली। इस दुखद घटना के बाद भाजपा पार्टी की होने वाली
आज की संसदीय दल बैठक को रद कर दिया गया है।
रामस्वरूप शर्मा के ही एक स्टाफ ने दिल्ली पुलिस को इस घटना की खबर दी। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो दरवाजा
अंदर से बंद था व शव फंदे से लटका था। फिलहाल मौत का कारण आत्महत्या ही करार दिया गया
है और दिल्ली पुलिस जांच में लगी हुई है।
आज का दिन भाजपा के लिए बड़ा ही दुखद रहा।
एक ही दिन में भाजपा के दो दिग्गज
नेताओ का निधन। भाजपा के नेता दिलीप गांधी का भी निधन आज बुधवार के दिन ही कोरोना संक्रमित
होने से हुई है। दिलीप गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल
बिहारी बाजपेयी की सरकार में भी मंत्री रहे हैं। उन्होंने
80 के दशक में
पार्षद के तौर पर अपने राजनीतिक करियर में कादम रखा था। भाजपा नेता दिलीप गांधी ने
महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा
चुनाव जीता।