गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे किसान
न ए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आदोंलन जारी है | किसान कृषि कानूनों के वापस लेने में अड़े है | कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 13 वां दिन है | किसान पिछले 13 दिनों से सिंधु, टिकरी और दिल्ली के अन्य बार्डर पर डटे हुए हैं | कल किसान और केंद्र सरकार के बीच छठवें दौर की बैठक होगी, लेकिन इससे पहले 13 किसान नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात है |
बताया जा रहा है, यह मुलाकात काफी अहम रहने वाली है| इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इस बैठक से बात बनेगी | क्या आज किसान और सरकार के बीच की यह लड़ाई खत्म होगी |
किसान नेताओं के साथ होने वाली बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर की मुलाकात हुई | करीब आधे घंटे तक ये मुलाकात चली है |
ये किसान नेता करेंगे मुलाकात
गृह मंत्री अमित शाह से किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, हरिंदर सिंह लखोवाल, शिव कुमार कक्का जी, राकेश टिकैत, बलवीर सिंह राजेवाल, दर्शन पाल, रुलदू सिंह मानसा, हनन मुला,बोध सिंह मानसा, मंजीत सिंह राय, जगजीत सिंह ढलेवाल, बूटा सिंह, कुलवंत सिंह संधू मुलाकात करेंगे |
बता दें, 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया था | सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया| किसान के भारत बंद को दो दर्जन से ज्यादा विपक्षी दलों ने सहयोग किया |